Firing in Delhi: दिल्ली के वेलकम इलाके में सरेआम फायरिंग, दो गुटों की लड़ाई में चली गोली, एक महिला जख्मी (Watch Video)
देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों में झगड़े के बाद फायरिंग हुई. फायरिंग की घटना में एक महिला को गोली लगी है. जिसके जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं.
Firing in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों में झगड़े के बाद फायरिंग हुई. फायरिंग की घटना में एक महिला को गोली लगी है. जिसके जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. वहीं फायरिंग की सूचना दिल्ली पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची हुई है. नी दिल्ली के वेलकम इलाके जिस स्थान पर फायरिंग हुई है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेर लिया है.
बताया जा रहा है कि इस झगड़े में कई राउंड गोलियां चली हैं. हालांकि दोनों गुट में झगड़े के पीछे की वजह अब तक नहीं मालूम पड़ पाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों गुट के लोग कारोबारी है. किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ. जिसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ने पर दोनों तरह से गोलीबारी होने लगी. यह भी पढ़े: Firing in Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली, काम को लेकर तू-तू, मैं-मैं में फायरिंग में एक मजदूर की हत्या
दिल्ली में फायरिंग:
#WATCH | Several rounds were fired at North East Delhi's Welcome area. One lady was injured, officials are on the spot and an investigation is underway: Delhi Police pic.twitter.com/EBubVWIdLE
— ANI (@ANI) October 19, 2024
पुलिस जांच में जुटी:
फिलहाल दिल्ली दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद हैं और मामले में केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस जानने की कोशिश में जुटी हुई है कि दोनों गुट की तरफ से किस बात को लेकर लड़ाई हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

