Delhi: वी3एस मॉल में में 7 साल की बच्ची से सेल्समैन ने की छेड़छाड़

दिल्ली के वी3एस मॉल में एक खिलौने की दुकान के सेल्समैन ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 2 मई: दिल्ली के वी3एस मॉल में एक खिलौने की दुकान के सेल्समैन ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सरिता विहार निवासी धीरज कुमार (30) के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: Hyderabad Shocker: अवैध संबंधों को लेकर तेलंगाना के दंपती की बेरहमी से हत्या

पुलिस के मुताबिक, 30 अप्रैल को लक्ष्मी नगर के पास वी3एस मॉल में एक सेल्समैन द्वारा खिलौनों की दुकान में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की अपनी दादी के साथ मॉल आई थी. जब दादी वॉशरूम गई, तो लड़की खिलौनों की दुकान में घुस गई, जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

डीसीडब्ल्यू की ओर से नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की गई और हेडगेवार अस्पताल में उसकी चिकित्सकीय जांच भी की गई. अधिकारी ने कहा, आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और धीरज को पीड़िता की निशानदेही पर मॉल से गिरफ्तार किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Weather Update: दिल्ली में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल