दिल्ली: पिछले 24 घंटें में COVID-19 के 1,118 नए मामले आए सामने, 26 की मौत, 1,201 डिस्चार्ज

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1 हजार 1 सौ 18 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 26 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1 हजार 2 सौ 1 मरीज कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 1 हजार 1 सौ 18 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 26 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1 हजार 2 सौ 1 मरीज कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं.

राजधानी दिल्ली में आए इन नए मामलों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 7 सौ 13 हो गई है. इसमें से 1 लाख 22 हजार 1 सौ 31 रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड हुए हैं, जबकि 3 हजार 9 सौ 89 लोगों की मौत हुई है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 10 हजार 5 सौ 96 है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की वजह से ईद-अल-अजहा की रौनक रही फीकी

वहीं बात करें देश के बारे में तो आज सुबह कोविड-19 के 57 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 7 सौ 64 लोगों की मौत हो गई. देश में आए इन नए मामलों के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16 लाख 95 हजार 9 सौ 88 हो गई है. इन आकड़ों में से 10 लाख 94 हजार 3 सौ 74 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 36 हजार 5 सौ 11 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 5 लाख 65 हजार 1 सौ 3 है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट