दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पिछले सप्ताह 129 केस दर्ज; जानिए लक्षण और बचने के तरीके

बरसात के इस मौसम में राजधानी दिल्ली में डेंगू (Dengue) के मामले तेजी से बढ़े हैं. बीतें दो सप्ताहों में दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के मामलों में भारी उछाल देखा गया है. पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में डेंगू के 129 मामले सामने आए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर - डेंगू (Photo Credits: Pixabay)

Dengue Fever: बरसात के इस मौसम में राजधानी दिल्ली में डेंगू (Dengue) के मामले तेजी से बढ़े हैं. बीतें दो सप्ताहों में दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के मामलों में भारी उछाल देखा गया है. पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में डेंगू के 129 मामले सामने आए हैं. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 129 मामले और सितंबर के महीने में अब तक कुल 281 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. जबकि अगस्त में डेंगू के 75 मामले सामने आए. Dengue Fever: डेंगू को हल्के से लेना प्राणघातक हो सकता है! क्या घरेलू उपचार से प्लेटलेट्स बढ़ाये जा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं चिकित्सक?

राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 525 मामले सामने आए हैं. गनीमत यह है कि अभी तक डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मच्छर जनित बीमारी से निपटने के लिए एक योजना तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई कदम उठाए जाएंगे और स्कूली छात्र डेंगू को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में बड़े पैमाने पर शामिल होंगे.

कैसे फैलता है डेंगू?

मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू होता है. ये मच्छर इंसान को खासतौर पर सुबह के समय काटते हैं. सामान्य मच्छर तब संक्रमित हो जाता है जब वह किसी डेंगू वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खून को चूसता है. डेंगू संक्रमण DEN-1, DEN-2, DEN-3 और DEN-4 वायरस से फैलता है. इन चारों वायरस को सीरोटाइप कहते हैं. ये वायरल अलग अलग प्रकार से बॉडी को प्रभावित करते हैं.

डेंगू के लक्षण

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, मितली, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख ना लगने जैसे लक्षणों से होती है. कई दिनों के बाद, आमतौर पर 3-7 दिनों के बाद मरीज में गंभीर डेंगू के लक्षण आ सकते हैं. जैसे कि पेट में तेज दर्द, तेजी से सांस लेना, लगातार उल्टी, प्लेटलेट काउंट का तेजी से गिरना और सुस्ती, बेचैनी महसूस होना. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने जरूरत पड़ती है.

ऐसे करें बचाव 

घर के आसपास या घर के अंदर पानी नहीं जमने दें. फुल शर्ट और फुल पैंट यानी शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े ही पहनें. मच्छरदानी में सोने का विकल्प अपनाएं. उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखें.

संक्रमित होने पर क्या करें

अगर आपको डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. यह जरूरी है. इसके अलावा पौष्टिक, संतुलित आहार आपको इस बीमारी से लड़ने और तेजी से ठीक होने में मदद करता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थ बाता रहे हैं जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करते हैं. संक्रमित व्यक्ति को पपीते के पत्ते का रस, अनार, हल्दी, मेथी के पत्ते और मेथी के बीज, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, ब्रोकोली और अन्य मौसमी फल और सब्जियां दें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड