दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज, बुधवार को 32 डिग्री तक पहुंच गया पारा
राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है. जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है. दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

