एजेंसी न्यूज

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम साफ (Photo Credit- Pixabay)

नयी दिल्ली, 3 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने यह जानकारी दी.

दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 16.2 डिग्री और 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).