दिल्ली: महिला ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का लगाया आरोप
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने राष्ट्रपति भवन के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पुरुष ने उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने राष्ट्रपति भवन के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पुरुष ने उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए.
उन्होंने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
महिला का आरोप है कि राष्ट्रपति भवन के स्टाफ क्वार्टर में उससे बलात्कार किया गया. हालांकि डीसीपी ने दावे से इनकार किया और कहा कि आरोपी काली बाड़ी में रहता था जहां महिला अक्सर उससे मिलने जाया करती थी.
यह भी पढ़ें- गुजरात: अहमदाबाद में मां-बेटे ने की घिनौनी हरकत, 15 साल की नाबालिग लड़की का बनाया MMS,करता था रेप
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. साथ ही कहा कि वह उसके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

