Delhi Rain Update: भारी बारिश के कारण 15 मकान ढहने से 2 की मौत, कई अन्य घायल

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के कारण कुल 15 घर ढह गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गुरुग्राम में भारी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के कारण कुल 15 घर ढह गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "पहली मौत चिड़ियाघर के पास सुंदर नगर में हुई. दूसरी मौत सेंट स्टीफंस अस्पताल के पास हुई."

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सेंट स्टीफंस अस्पताल के पास पशु चिकित्सालय में एक दीवार गिरने की सूचना मिली. कॉल सरकारी पशु चिकित्सालय से किसी नीरज भार्गव ने किया था. Delhi School Closed: दिल्ली में कल बंद रहेंगे स्कूल सभी स्कूल, भारी बारिश के कारण CM केजरीवाल ने लिया फैसला

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वहां एक महिला और एक नाबालिग लड़की मौजूद थी. दुर्भाग्य से एक दीवार का जर्जर हिस्सा उन पर गिर गया. दोनों को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया और बाद में हिंदू राव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. महिला प्रीति (30) को मृत घोषित कर दिया गया."

लड़की को मामूली चोटें आईं और वह खतरे से बाहर है. अग्निशमन विभाग को रविवार को पूरे दिन घर गिरने और जलभराव की सूचना देने वाली कई कॉलें आईं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड