Faridabad: दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के बेटे की चाकू मारकर हत्या
हरियाणा के फरीदाबाद में नाली की सफाई को लेकर हुए झगड़े में दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक के बेटे की पड़ोसी ने कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. तिगांव थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के 26 वर्षीय बेटे पंकज की तिगांव में पड़ोसियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी.
फरीदाबाद, 27 दिसंबर: हरियाणा के फरीदाबाद में नाली की सफाई को लेकर हुए झगड़े में दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक के बेटे की पड़ोसी ने कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. तिगांव थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के 26 वर्षीय बेटे पंकज की तिगांव में पड़ोसियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी.
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिवार की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा: “पीड़ित के सीने, पेट और हाथ में चार वार किए गए. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. एक परिवार के छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सोमवार रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

