देश

गैंगस्टर सुख बिकरीवाल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुबई से किया गया डिपोर्ट

सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब मोस्ट वांटेड गैंग्सटर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल (Sukh Bikriwal) दुबई से भारत डिपोर्ट (Deportation from Dubai) किया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंग्सटर सुख बिकरीवाल पाकिस्तान (Pakistan) खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और खालिस्तानी के लिए काम करता था. उनके इशारे पर टारगेट किलिंग करवाता था. मोस्ट वांटेड गैंग्सटर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. माना जा रहा है कि सुख बिकरीवाल से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं.

गैंगस्टर सुख बिकरीवाल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुबई से किया गया डिपोर्ट
सुख बिकरीवाल ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली:- सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब मोस्ट वांटेड गैंग्सटर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल (Sukh Bikriwal) दुबई से भारत डिपोर्ट (Deportation from Dubai) किया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंग्सटर सुख बिकरीवाल पाकिस्तान (Pakistan) खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और खालिस्तानी के लिए काम करता था. उनके इशारे पर टारगेट किलिंग करवाता था. मोस्ट वांटेड गैंग्सटर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. माना जा रहा है कि सुख बिकरीवाल से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं.

बता दें कि शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधु की हत्या करवाने में भी सुख बिकरीवाल का हाथ था. सुख बिकरीवाल ने दुबई में बैठकर आईएसआई के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिलाया था. पुलिस से बचने के लिए सुख बिकरीवाल ने अपना हुलिया बदल लिया था. उसने सिर पर पगड़ी और अपनी दाढ़ी को बड़ा कर लिया था. लेकिन उसे इसी महीने दुबई में डिटेन किया गया था. जिसे आज भारत डिपोर्ट कर दिया गया. दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हैदराबाद स्थित IVRCL के एमडी 4,837 करोड़ रुपये की ठगी में नामजद.

ANI का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि मोस्ट वांटेड गैंग्सटर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल अपने काम फोन से करवाता था. उसे एक पुल की तरह आईएसआई के लिए था. कुछ दिनों पहले खुफिया विभाग को इसकी इनपुट मिली थी. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया था. जिससे पूछताछ के दौरान सुख बिकरीवाल का नाम सामने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).