Delhi: लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में पश्चिमी जिले के साइबर थाना पुलिस टीम ने लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से संपर्क करके उन्हें विश्वास में लेकर फिर उनके प्राइवेट फोटो वीडियो किसी न किसी बहाने से हासिल करके उन्हें ब्लैकमेल करता था.

Arrest (Img: TW)

नई दिल्ली, 4 जनवरी : दिल्ली में पश्चिमी जिले के साइबर थाना पुलिस टीम ने लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से संपर्क करके उन्हें विश्वास में लेकर फिर उनके प्राइवेट फोटो वीडियो किसी न किसी बहाने से हासिल करके उन्हें ब्लैकमेल करता था.

आरोपी की पहचान शकरपुर निवासी तुषार बिष्ट के रूप में हुई है. आरोपी बीबीए तक पढ़ाई कर चुका है. पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी तुषार बिष्ट पहले यह शौकिया तौर पर इस तरह से लड़कियों को संपर्क करके उनसे चैटिंग करता था. यह भी पढ़ें : VIDEO: गाजियाबाद के एसीपी ऑफिस में दो कांस्टेबल ने ली रिश्वत, कैमरे में कैद हुई घटना, दोनों हुए सस्पेंड

डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने बाद में सोचा कि क्यों ने ब्लैकमेल करके उनसे पैसे भी कमाया जा सकता है. उसको लगा कि लड़कियां अपनी पहचान का खुलासा नहीं करेंगी और शिकायत भी नहीं करेगी. इसलिए उसे पकड़े जाने का भी डर नहीं था. इसी का फायदा उठाकर यह 500 से ज्यादा लड़कियों को अब तक टारगेट कर चुका है. पुलिस को आरोपी के मोबाइल में काफी संख्या में वीडियो और फोटो भी मिले हैं.

डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि पीड़ित लड़कियों में से एक ने हिम्मत जुटाई और 13 दिसंबर 2024 को पश्चिमी जिले के साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उन लड़कियों से भी संपर्क करने की महिला स्टाफ के द्वारा कोशिश कर रही है, जो इस मास्टरमाइंड का शिकार हुई हैं. लड़कियां अपनी पहचान उजागर होने के डर से सामने नहीं आई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड