देश

Delhi Monsoon: आसमान में आंशिक बादल छाए, हल्की बारिश की आशंका

आईएमडी ने 29 अगस्त से 31 अगस्त तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है, जो लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाएगी. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Delhi Monsoon: आसमान में आंशिक बादल छाए, हल्की बारिश की आशंका
दिल्ली में बारिश की संभावना (Photo Credits: Twitter/File)

नई दिल्ली, 28 अगस्त: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने शनिवार को यहां हल्की बारिश (Rain) की संभावना जताई है. साथ ही कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी (में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यह भी पढे: Uttar Pradesh: सुलतानपुर में छापा मारकर 46 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया

आईएमडी (IMD) ने 29 अगस्त से 31 अगस्त तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है, जो लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाएगी. दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 के साथ मध्यम श्रेणी में रही. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 गंभीर माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).