Delhi Oyo Murder: शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका को होटल में बुलाया, कहासुनी के बाद महिला को मार दी गोली, खुद को भी....
दिल्ली के नरेला इलाके स्थित ओयो होटल के कमरे में 38 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी.
नई दिल्ली, 23 नवंबर : दिल्ली (Delhi) के नरेला इलाके स्थित ओयो होटल के कमरे में 38 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान गीता (39) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार को अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद की जान लेने की भी कोशिश की थी.
प्रेमिका की मौत हो गई और प्रवीण का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि प्रवीण शादीशुदा है और उसकी पत्नी और दो बच्चे दिल्ली के पास एक गांव में रहते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी के बाद प्रवीण ने गीता के सीने में गोली मारी. यह भी पढ़ें : श्रद्धा हत्याकांड : पूनावाला की पॉलीग्राफी जांच का दूसरा सत्र शुरू
होटल के एक कर्मचारी ने कहा, "उन्होंने रात में ठहरने के लिए कमरा बुक किया था." दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गीता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रवीण की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक प्रवीण हत्या के एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

