Delhi New CM: कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? रेस में ये नाम हैं सबसे आगे

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बीजेपी के विधायक बुधवार को बैठक करेंगे. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई.

PM Modi, Amit Shah | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बीजेपी के विधायक बुधवार को बैठक करेंगे. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह के साथ होगा. बीजेपी की तरफ से 19 फरवरी को अपने मुख्यमंत्री का नाम घोषित किए जाने की उम्मीद है.

दिल्ली में इस पद के लिए प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और जितेंद्र महाजन प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं. इनमें से परवेश वर्मा का नाम सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सीधे हराया है.

अगले 24 घंटे में बड़ा ऐलान!

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि बीजेपी दिल्ली के लिए किसे मुख्यमंत्री बनाती है? 20 फरवरी को रामलीला मैदान में बीजेपी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें