दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर EPCA ने दिया आदेश

दिल्ली-एनसीआर में सभी स्कूल 14 और 15 नवंबर को बंद रहेंगे. दरअसल, प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से यह आदेश जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने बुधवार को दिल्ली में प्रदूषण ‘इमरजेंसी’ लेवल के करीब पहुंचता देख अगले दो दिन तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikipedia)

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सभी स्कूल (Schools) 14 और 15 नवंबर को बंद रहेंगे. दरअसल, प्रदूषण (Pollution) के बढ़ते स्तर की वजह से यह आदेश जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से गठित पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण (EPCA) ने बुधवार को दिल्ली में प्रदूषण ‘इमरजेंसी’ लेवल (Emergency Level) के करीब पहुंचता देख अगले दो दिन तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया. उधर, गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जिले में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 14 और 15 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर भारत में पराली प्रदूषण के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल और परसों (गुरुवार और शुक्रवार) के लिए बंद करने का निर्णय लिया है.' यह भी पढ़ें- दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- जरूरत पड़ी तो Odd Even की बढ़ा सकते हैं अवधि.

मनीष सिसोदिया का ट्वीट-

वहीं, प्रदूषण रोधी समिति ईपीसीए ने लोगों को जहां तक संभव हो, बाहर जाने से बचने और घर में रहकर काम करने की सलाह दी है. इसके अलावा ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में ‘हॉट-मिक्स प्लांट्स’ और ‘स्टोन-क्रशर’ पर लगे बैन को भी 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर को अगले आदेश तक क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी थी.

बता दें कि बुधवार की रात में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) खराब होने की आशंका है लेकिन यह ‘गंभीर’ श्रेणी तक ही सीमित रहेगा. उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सदस्य सचिव प्रशांत गर्गवा ने बुधवार को कहा कि इस साल दिल्ली की जहरीली हवा में पराली की बड़ी भूमिका रही और इसका योगदान 44 प्रतिशत पर पहुंच गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड