Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हाल बेहाल, नोएडा-गुरुग्राम में आठवीं तक के स्कूल बंद; WFH की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के सटे हुए नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में गुरुवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही. इससे कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा.

Delhi Rains (Photo: ANI)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में गुरुवार से आफत की बारिश जारी है. बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जलजमाव हो गया है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखेत हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 लाख के विदेशी नोटों के साथ यात्री को CISF ने पकड़ा. 

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के सटे हुए नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में गुरुवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही. इससे कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक और जाम से जुड़ी ताजा सूचनाएं ट्विटर पर साझा कर रही है ताकि लोगों को मदद मिल सके.

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

हरियाणा में भी बुरे हाल

मौसम बुलेटिन के मुताबिक अगले दो-तीन दिन तक दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह दो अलग-अलग वेदर सिस्टम हैं. पहला एक लो प्रेशर एरिया का बनना है, जिसमें चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम एमपी/दक्षिण-पश्चिम यूपी के निचले स्तर पर मौजूद है और पूर्व से पश्चिमी यूपी, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली एनसीआर तक पहुंच रहा है. वहीं, दूसरी वजह एक पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम का बनना है.

नोएडा-गुरुग्राम में कक्षा आठवीं तक स्कूल बंद

बारिश के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार 23 सितंबर को बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके बाद जिलाधिकारी सुहास एल यथराज ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया. वहीं गुरुग्राम में भी कक्षा 8 तक के स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे.

गुरुग्राम में आफत की बारिश

गुरुग्राम में शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी कॉरपोरेट ऑफिस और निजी संस्थानों के कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट