Delhi Murder Case: दिल्ली के मंगोलपुरी में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 7 नाबालिग आरोपी हिरासत में लिए गए

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अन्य नाबालिगों के साथ हुई झड़प में एक नाबालिग की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. जानकारी सामने आई कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों के बीच झड़प हुई थी.

नई दिल्ली, 27 सितंबर : दिल्ली (Delhi) के मंगोलपुरी इलाके में अन्य नाबालिगों के साथ हुई झड़प में एक नाबालिग की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. जानकारी सामने आई कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों के बीच झड़प हुई थी. कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र को बुरी तरह से पीटा था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक और आरोपी, दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते थे.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्र का शुक्रवार सुबह आरोपी से झगड़ा हुआ था. बाद में आरोपी ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी. बाहरी दिल्ली के डीसीपी ने पुष्टि की है कि मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. इस बीच, एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार, तिमारपुर थाना क्षेत्र में आरोपी स्कूटी पर जा रहे थे. उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया. इस पर ट्रैफिक पुलिस के एसआई सूरज पाल रुकने का इशारा किया, लेकिन वे आरोपी सिग्नेचर ब्रिज की ओर भाग निकले. यह भी पढ़ें : Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई थार, पांच की मौत

इसके बाद, पीछा करके एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि अपराधियों ने मिलकर अकेले पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की. मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने 4 आरोपियों की पहचान की. बाद में इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त