Delhi Metro Viral Reels: चलती मेट्रो की खिड़की पर फोन लगाकर रील बनाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी सख्त चेतावनी

DMRC ने कहा कि सोशल मीडिया के लिए बनाया जाने वाला कंटेंट कभी भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से बड़ा नहीं हो सकता. निगम ने सभी यात्रियों और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे मेट्रो परिसर में किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट या शूटिंग से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें.

Delhi Metro Viral Reels: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने चलती मेट्रो ट्रेन की खिड़कियों पर मोबाइल फोन लगाकर रील्स बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सख्त चेतावनी जारी की है. DMRC ने कहा कि इस तरह के स्टंट न केवल कंटेंट क्रिएटर्स बल्कि यात्रियों और उनके मोबाइल फोन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं.

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं, जिनमें क्रिएटर्स चलती दिल्ली मेट्रो की खिड़की पर मोबाइल फोन चिपकाकर या टिकाकर वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए. इन वायरल रील्स के बाद DMRC ने इस ट्रेंड पर कड़ा रुख अपनाया है.

DMRC ने चेतावनी क्यों जारी की?

DMRC के मुताबिक, उसके संज्ञान में आया है कि कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स चलती मेट्रो ट्रेन की खिड़की पर मोबाइल फोन लगाकर वीडियो शूट कर रहे हैं. निगम का कहना है कि ऐसी गतिविधियां यात्रियों को असुविधा पहुंचा सकती हैं और दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं.

मेट्रो प्रशासन ने यह भी कहा कि इस तरह शूटिंग करने के दौरान मोबाइल फोन गिर सकता है, क्षतिग्रस्त हो सकता है या किसी यात्री को चोट भी पहुंचा सकता है. इसलिए ऐसे स्टंट पूरी तरह असुरक्षित हैं.

दिल्ली मेट्रो ने चलती ट्रेन की खिड़कियों पर वायरल रील्स बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी है

वायरल रील्स के बाद बढ़ी चिंता

इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा चर्चा तब मिली, जब कंटेंट क्रिएटर निखिल कोचर ने एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में उन्होंने अपना मोबाइल फोन दिल्ली मेट्रो की खिड़की पर लगाकर ट्रेन के साथ दौड़ते हुए रिकॉर्डिंग की. ट्रेन के आगे बढ़ने के बावजूद फोन रिकॉर्डिंग करता रहा.

'मनमा इमोशन जागे' गाने पर बनाई गई इस रील को सोशल मीडिया पर करीब 13.8 करोड़ (138 मिलियन) व्यूज और 47 लाख (4.7 मिलियन) लाइक्स मिले. इसके बाद एक अन्य कंटेंट क्रिएटर नंदिनी शुक्ला ने भी इसी तरह की रील पोस्ट की, जिससे यह ट्रेंड और तेजी से फैल गया.

कंटेंट क्रिएटर्स को क्या निर्देश दिए गए?

DMRC ने साफ कहा है कि चलती मेट्रो ट्रेन की खिड़की पर मोबाइल फोन लगाकर या किसी भी तरह का जोखिम भरा वीडियो शूट नहीं किया जाना चाहिए. मेट्रो प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यात्रियों से भी की अपील

DMRC ने कहा कि सोशल मीडिया के लिए बनाया जाने वाला कंटेंट कभी भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से बड़ा नहीं हो सकता. निगम ने सभी यात्रियों और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे मेट्रो परिसर में किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट

Share Now