दिल्ली मेट्रो रेल कर्मचारी ने फेसबुक पर आत्महत्या का लाइव वीडियो अपलोड किया
दिल्ली में एक युवक ने लाइव-आत्महत्या का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करके पुलिस की नींद उड़ा दी. युवक दिल्ली मेट्रो रेल कर्मचारी था. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी. युवका का नाम शुभांकर चक्रबर्ती (27) है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
दिल्ली में एक युवक ने लाइव-आत्महत्या का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करके पुलिस की नींद उड़ा दी. युवक दिल्ली मेट्रो रेल कर्मचारी था. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी. युवका का नाम शुभांकर चक्रबर्ती (27) है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है. दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक सूर्यकांत दास ने सूचना दी कि उसके दोस्त ने खुद के सुसाइड का लाइव वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है. सूचना पर पुलिस शाहदरा तेलीबाड़ा पहुंची. वहां सूचना देने वाला लड़का सूर्यकांत दास मिला. पुलिस ने जब कमरा खोल कर देखा तो अंदर शुभांकर की लाश मिली.
पुलिस के मुताबिक, शुभांकर मूलत: 24 उत्तरी परगना, कल्यानग्राम पलटा का रहने वाला था. जिस मकान में उसने आत्महत्या की, वहां वह दो महीने से किराये पर रह रहा था. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुभांकर के दोस्त सूर्यकांत ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह करीब 8 बजे उसके दोस्त आकाश ने बताया था कि उसने मोबाइल पर शुभांकर को लाइव सुसाइड करते हुए वीडियो देखा है. सूर्यकांत ने दोस्त राजेंद्र ओझा को यह सूचना दे दी. राजेंद्र ओझा और सूर्यकांत मौके पर पहुंचे तो शुभांकर का कमरा अंदर से बंद था. तब तक मगर देर हो चुकी थी. शुभांकर सुसाइड कर चुका था. यह भी पढ़ें- बाढ़ और बारिश ने मचाई भीषण तबाही, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में अबतक 100 से अधिक मौतें
मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, शुभांकर पिछले दो-तीन महीनों से दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में नौकरी कर रहा था. शुभांकर की एक बहन है. शुभांकर की मां की 16 साल पहले मृत्यु हो गई थी. शुभांकर परिवार में अकेला लड़का था. पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने कहा, "पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां सूर्यकांत दास, घर के मालिक संजय अरोड़ा व अन्य मौजूद थे. चक्रवर्ती का कमरा अंदर से बंद था. वह यहां दो महीने से किराए पर रह रहा था."
यादव ने कहा, "दरवाजे को तोड़कर खोला गया हमने पाया कि चक्रबर्ती सीलिंग फैन के हुक से लटक रहा था." उन्होंने कहा, "मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ मृतक का मोबाइल फोन कमरे की खिड़की पर रखा हुआ था."अधिकारी ने कहा कि किसी ने भी उसकी मौत पर संदेह नहीं जताया है. उन्होंने कहा कि मृतक के शव को सब्जी मंडी के शवगृह में भेज दिया गया है. चक्रबर्ती ने यह भयावह कदम क्यों उठाया इसका पता लगाया जाना है. पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

