Delhi: दिल्ली में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, अब तक 7 शव बरामद

दिल्ली के एक गांव में झोपड़ियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोगों की झुलसने से मृत्यु भी हो गई है. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है.

दिल्ली में आग (ANI)

नई दिल्ली, 12 मार्च : दिल्ली के एक गांव में झोपड़ियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोगों की झुलसने से मृत्यु भी हो गई है. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. दमकल विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, दिल्ली के गोकल पूरी गांव में करीब 60 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग को सूचना प्राप्त होते ही 13 दमकल विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हुई और आग बुझाने का प्रयास किया गया.

हालांकि इसी दौरान झोपड़ियों में आग में झुलसने से 7 शव भी दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिले हैं जिन्हें तुरंत निकाल लिया गया है. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में जैश के पाकिस्तानी कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर, एक गिरफ्तार: पुलिस

दमकल विभाग के कर्मचारियों के अलावा घटनास्थल पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है. साथ ही शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दिल्ली पुलिस इस आग लगने का करणों का भी पता कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा