देश

Delhi: सिगरेट देने से इनकार करने पर शख्स को 2 लोगों ने चाकू मारा

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट न देने पर 22 वर्षीय एक युवक को दो लोगों ने चाकू मार दिया. पुलिस ने कहा कि घटना 28 अप्रैल को ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास रात करीब सवा 11 बजे हुई.

Delhi: सिगरेट देने से इनकार करने पर शख्स को 2 लोगों ने चाकू मारा
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट न देने पर 22 वर्षीय एक युवक को दो लोगों ने चाकू मार दिया. पुलिस ने कहा कि घटना 28 अप्रैल को ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास रात करीब सवा 11 बजे हुई. पुलिस ने कहा, पीड़ित फहीम पार्क में घूम रहा था, जब दो व्यक्ति उसके पास आए. उन्होंने फहीम से सिगरेट की मांग की. जब फहीम ने इनकार किया, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया. यह भी पढ़ें: Lucknow: खाने में ज्यादा नमक को लेकर हुआ विवाद, युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. बाद में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान रविंदर और चेतन उर्फ लकी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा, दोनों ग्रुप करीब पांच महीने पहले किसी छोटी सी बात पर आपस में लड़े थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).