Delhi: दिल्ली के होटल में शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल में 24 वर्षीय एक युवक ने बीमारी के चलते खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई और उसने मंगलवार दोपहर कमरा बुक कराया था. पुलिस के मुताबिक, वह एक छोटा बैग लेकर होटल आया था.
नई दिल्ली, 22 मार्च : दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल में 24 वर्षीय एक युवक ने बीमारी के चलते खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई और उसने मंगलवार दोपहर कमरा बुक कराया था. पुलिस के मुताबिक, वह एक छोटा बैग लेकर होटल आया था.
जब उसे मृत पाया गया तो उस वक्त उसके चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली ढकी हुई थी, जिसे एक ट्यूब के जरिए एक छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर से जोड़ा गया था. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन लेने के कारण उसकी मौत हुई है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में लोगों ने धूमधाम से नव वर्ष का स्वागत किया
अधिकारी ने कहा, उसके शरीर के पास एक सुसाइड नोट मिला. पत्र में, मृतक ने बताया कि वह अपनी लंबी बीमारी और अपने इलाज के बिलों के कारण परेशान था. उसने जीवन को समाप्त करने के तरीके जानने के लिए इंटरनेट पर खोज की थी और मरने के दर्द रहित तरीकों के कई वीडियो ऑनलाइन देखे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

