Delhi: शादी के बाद पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन और बुर्का पहनने के लिए मजबूर करने का आरोप, पति गिरफ्तार
दिल्ली में पत्नी का धर्म बदलने को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप, पति गिरफ्तार
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक महिला ने अपने मुस्लिम पति के खिलाफ शादी के बाद जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया हैं. महिला ने पति के इस हरकत को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कार्रवाई. पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ममाले में देरी ना करते हुए शख्स के खिलाड़ तुरंत कदम उठाते हुए उसे गिरफ्तार किया हैं. जिससे मामले में पुलिस पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी. महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया हैं.
पीडिता महिला ने दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन (Sarita Vihar Police Station) लिखित में पति के खिला यह आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति शादी के बाद उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा है. वह उसे नमाज पढ़ने के साथ ही कहता है कि घर से कही बाहर जाने पर वह बुर्का पहनकर निकले. उसकी बात नहीं मानने पर वह उससे भला बुरा कहता है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: मेरठ में पत्नी ने जींस और गाना गाने के लिए बोली ना तो, पति ने दे दिया तलाक
Delhi: Man arrested for allegedly forcing woman to convert after marriage https://t.co/4o8fjMG1b8
— ANI (@ANI) December 24, 2020
पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोग पर भी उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला के अनुसार उसके ससुर ने उसका शारीरिक शोषण करने का भी कई बार प्रयास किया. जिसका उसने कई बार विरोध किया. पीड़िता के अनुसार परिवार वालों के रोज-रोज के प्रताड़ना से परेशान होकर उसने मजबूर होकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कार्रवाई. ताकि पति के साथ ही परिवार वालों की प्रताड़ना से वह बच सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

