देश

Delhi: लेडी श्रीराम और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और दमकल की टीम पहुंची

राजधानी दिल्ली में बम विस्फोट की धमकी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. स्कूल, हॉस्पिटल और यहां तक कि गृहमंत्रालय को उड़ाने की धमकी के बाद अब कॉलेज को भी धमकी मिली है.

Delhi: लेडी श्रीराम और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और दमकल की टीम पहुंची
(Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बम विस्फोट की धमकी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. स्कूल, हॉस्पिटल और यहां तक कि गृहमंत्रालय को उड़ाने की धमकी के बाद अब कॉलेज को भी धमकी मिली है. राजधानी दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम दोनों कॉलेजों में पहुंची है.

मौके पर जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया, 'सभी फर्जी कॉल हैं. चिंता करने की जरूरत नहीं है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

बता दें कि इससे पहले बुधवार को गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था. ये ईमेल गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को मिला था. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग को पूरी तरह चेक किया, हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस धमकी वाले ईमेल को फेक बताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).