देश

महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर रेप करता था...ये जलेबी बाबा

मामला हरियाणा के टोहना इलाके का है. बाबा बालकनाथ मंदिर के अमरपुरी नागा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने के बाद उसके कमरे से अश्लील सीडियां बरामद की है

महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर रेप करता था...ये जलेबी बाबा
फाइल फोटो

नई दिल्ली. यौन शोषण मामलें में एक और बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इस बाबा की करतूत जानकर आपको अपनी कानों और आंखो पर यकीन नहीं होगा. धर्म की दूकान खोलकर अधर्म की रोटी सेकनें वाले इस बाबा ने पाप करने में कोई कर्म नहीं छोड़ा है. इस बाबा को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब महिलाओं से संबंध बनाने की वीडियो वायरल हुआ. जरा आप भी जाने इस बाबा के बारे में...

मामला हरियाणा के टोहना इलाके का है. बाबा बालकनाथ मंदिर के अमरपुरी नागा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने के बाद उसके कमरे से अश्लील सीडियां बरामद की है. इस वीडियो में पाखंडी बाबा अमरपुरी महिलाओं से संबध बनाता नजर आ रहा है. इस पाखंडी बाबा के कमरे से जांच के दौरान पुलिस को 120 नशे की गोलियां भी मिली हैं. यह अधर्मी बाबा पिछले 20 सालों से अपने अधर्म की दूकान चला रहा था.

कौन है ये जलेबी बाबा

एक दौरा था जब यह अधर्मी बाबा पकौड़ा और जलेबियां बेंचा करता था. इस दौरान उसने खुद को बाबा घोषित कर दिया और लोगों को तंत्र-मन्त्र का झांसा देने लगा. इसी दौरान उसकी ख्याति बढ़ी और उसने अपना आश्रम भी बना लिया. इसी आश्रम वो महिलाओं को अपना शिकार बनाया करता था. उनका सीडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था.

फिलहाल पुलिस ने इस बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने बिल्लू के खिलाफ रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).