देश

Delhi Shocker: पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देख पति हुआ नाराज, चाकू से हमला कर किया घायल

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी आसमा बेगम को चाकू से हमला आकर इसलिए घायल कर दिया कि वह फोन पर किसी से बात कर रही थी. शख्स के इस हरकत का जब उसकी 12 साल के बेटी ने विरोध किया तो उसने उसे भी बेरहमी से पीटा

Delhi Shocker: पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देख पति हुआ नाराज, चाकू से हमला कर किया घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली:  दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी आसमा बेगम  (Asama Begum) को चाकू से हमला आकर इसलिए घायल कर दिया कि वह फोन पर किसी से बात कर रही थी. शख्स के इस हरकत का जब उसकी 12 साल के बेटी ने विरोध किया तो उसने उसे भी बेरहमी से पीटा. पति पर हमला करने के बाद पकड़े जाने के डर से वह घर से फरार हो गया. जिसके बाद गंभीर हालत में महिला आसमा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ अशोक रोड, आदर्श नगर इलाके में रहती है. इसके परिवार में पति मसरूर, बेटी आमना व अन्य सदस्य हैं. महिला का पति मसरूर ई-रिक्शा चलाता है. मंगलवार की देर रात करीब दो बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. घर में जब वह दाखिल हुआ तो देखा कि उसकी पत्नी आसमा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी. जिसको लेकर वह आग बबूला हो गया और दोनों के बीच विवाद हो गया.

पुलिस के अनुसार मसरूर मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा. इसका आसमा ने विरोध किया. इस दौरान पास में सो रही आमना की आंख खुल गई. उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद आरोपी ने घर में गद्दे के नीचे रखा चाकू निकाला और आसमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी तब तक उसे चाकू मारता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गई.

 आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार:

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद सूचना मिलने मिलने पर आरोपी पति मोहम्मद मसरूर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद भी किया है. फिलाहल आरोपी को कोर्ट में पेश किये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).