Oxygen Shortage: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर परिजनों को देगी 5 लाख रुपये

कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिली थी. ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों ने दम भी तोड़ दिया था. वहीं अब दिल्ली सरकार अस्पतालों में इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter/ANI)

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली (Delhi) में ऑक्सीजन को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिली थी. ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों ने दम भी तोड़ दिया था. वहीं अब दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार ने वरिष्ठ डॉक्टरों की एक समिति का गठन किया है, जिसे कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण अपनी जान गंवाने वाले कोविड -19 रोगियों की संख्या का पता लगाने का काम सौंपा गया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि चार सदस्यीय समिति ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों की कुल संख्या का पता लगाएगी और फिर सरकार मामले में आगे की कार्रवाई का फैसला करेगी. दिल्ली के कोविड प्रबंधन के नोडल मंत्री सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार ने चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है और सूची उपराज्यपाल के कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है. मंजूरी मिलने के बाद समिति काम करना शुरू कर देगी. यह भी पढ़े: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टर समेत 12 कोरोना मरीजों की मौत

"महामारी की दूसरी लहर के दौरान, ऐसी खबरें आई हैं कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोविड संक्रमित रोगियों की जान चली गई है. दिल्ली सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवारों को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Power struggle in Baramati: बारामती में 'पवार बनाम पवार' की अगली जंग? जय पवार के बयान ने तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकार की बहस को दी हवा

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी