दिल्ली सरकार ने नए जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की बाधा दूर की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की राह में आ रहे पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दे दी.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर की राह में आ रहे पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दे दी. इससे राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार होगा. यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, क्योंकि डेरावल नगर में जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर मार्ग के रास्ते में एक पार्क था. पार्क में 316 पेड़ थे, जिससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने उस जगह से पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी मांगी थी, जो कुछ समय से अटकी हुई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीएमआरसी को साइट पर 316 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण की अनुमति इस शर्त पर दी है कि मुआवजे के रूप में 3,160 नए पेड़ लगाए जाएंगे. कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के फेज 4 का हिस्सा है. कॉरिडोर के निर्माण के बाद यह मैजेंटा लाइन के जनकपुरी वेस्ट स्टेशन को ब्लू लाइन के आरके आश्रम स्टेशन से जोड़कर पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली को जोड़ने में मदद करेगा. यह भी पढ़ें : योगी सरकार लम्पी वायरस को रोकने के लिए हर दिन लगाएगी एक लाख टीका

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "हमने आज जनकपुरी और आरके आश्रम के बीच एक नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है. डीएमआरसी को परियोजना में बाधा डालने वाले 316 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते वे और 3,160 पेड़ लगाकर भरपाई कर दें. यह गलियारा दिल्ली मेट्रो के चरण 4 का हिस्सा है. इसके साथ दिल्ली के एक अन्य प्रमुख हिस्से में अब मेट्रो पहुंचेगी. सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच किसी भी आधुनिक शहर की जीवनरेखा है. इससे लोगों को स्वच्छ परिवहन का विकल्प चुनने में मदद मिलेगी. वे अपने वाहन को छोड़कर मेट्रो की सवारी करेंगे." डीएमआरसी अगले सात वर्षो तक मुआवजे के रूप में लगाए जाने वाले पेड़ों के रखरखाव की जिम्मेदारी लेगा.

जनकपुरी से आरके आश्रम कॉरिडोर आरके आश्रम, नबी करीम, सदर बाजार, पुलबंगश, घंटाघर, डेरावल नगर, अशोक विहार, आजादपुर, मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, प्रशांत विहार, मधुबन चौक, दीपाली चौक, पुष्पांजलि एन्क्लेव, वेस्ट एन्क्लेव, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, केशोपुर, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और जनकपुरी पश्चिमउत्तरी पीतमपुरा सहित दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\