Delhi Government One Year: दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, CM रेखा गुप्ता करेंगी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के एक साल पूरे होने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता ने 8 फरवरी को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा के 48 विधायकों को जीत दिलाई थी, और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी थी

(Photo Credits IANS)

Delhi Government One Year: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के एक साल पूरे होने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि जनता ने 8 फरवरी को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा के 48 विधायकों को जीत दिलाई थी, और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी थी. इसके जश्न और रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए सरकार 8 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पूरी दिल्ली में लोगों के बीच कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार से ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की शुरुआत होगी. पहले दिन रामलीला मैदान में 500 ईवी को दिल्ली की जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके बाद लगातार 20 तारीख तक रोजाना सरकार की कई योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी. 21 तारीख को दिल्ली की जनता के सामने सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी और 22 तारीख से फिर से जनता के बीच जाकर उन्हें सीधे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा. यह भी पढ़े:  MCD By-Election Results: दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी, CM बनने के बाद रेखा गुप्ता की पहली परीक्षा

मुख्यमंत्री ने धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद और वोट की ताकत ही कारण है कि दिल्ली में सरकार बनी और विकास की गति तेज हुई. मटियाला विधानसभा में अब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो सिर्फ जनता के समर्थन से संभव हुए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली के विकास की बात भी की.

विधायक संदीप सहरावत ने बताया कि मुख्यमंत्री और सांसद जनता के बीच आए और मटियाला विधानसभा के 400 करोड़ रुपए के बजट से शुरू होने वाले सभी कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा. पहले जिन ग्रामीण विकास के बजट को तीन-तीन साल तक लंबित रखा जाता था, अब सरकार ने तुरंत राशि जारी कर दी है. मटियाला विधानसभा के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए अलग-अलग विभागों को दिए गए हैं.

सहरावत ने बताया कि यह बजट गांवों की आधारभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर खर्च होगा। इसमें चौपाल निर्माण, गांवों का सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खुद कार्यों की सूची मंगवाई और जमीनी हालात देखे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पैसा सही तरीके से और समय पर उपयोग हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के पूरे कार्यक्रम का मकसद सिर्फ जश्न मनाना नहीं, बल्कि जनता को उनके वोट की ताकत का अहसास कराना और सरकार के काम की जानकारी देना है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इस अवसर का हिस्सा बनें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस दौरान विधायक संदीप सहरावत ने यह भी कहा कि विकास कार्य अब तेजी से जमीन पर उतरेंगे और सभी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया कि उन्होंने मटियाला विधानसभा के हर काम में रुचि ली और लगातार उसका निरीक्षण किया

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड