Online Fraud: दिल्ली में ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Online Fraud Representative (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल: दिल्ली पुलिस ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब शाहदरा के एक व्यापारी ने उनके पास इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यापारी ने ‘इंडियामार्ट’ पोर्टल पर फोटोकॉपी मशीन के लिए ऑर्डर दिया था. एक व्यक्ति ने व्यापारी से संपर्क किया और अपना परिचय अंशुल अग्रवाल के रूप में दिया और कहा कि वह बालाजी एंटरप्राइजेज नाम की एक फर्म का सेल्स मैनेजर है. अंशुल ने व्यापारी से कहा कि वह फोटोकॉपी मशीन की आपूर्ति करा सकता है.

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अंशुल अग्रवाल ने मशीन की आपूर्ति कराने के लिए व्यापारी से अपने बैंक खाते में 3.21 लाख रुपये जमा करने को कहा, लेकिन जब व्यापारी ने रुपये जमा करा दिए तो अंशुल ने व्यापारी के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने न तो खरीदे गए सामान की आपूर्ति की और न ही रुपये लौटाए. शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और उसकी पहचान करने के लिए अन्य तकनीकी निगरानी विधियों का इस्तेमाल किया.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ तकनीकी निगरानी के आधार पर पुनीत चंडोक (41) नामक व्यक्ति को 11 अप्रैल को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो स्वाइप मशीन, 15 डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए. ’’ उन्होंने बताया कि बाद में उसके साथी चंद्र शेखर (30), विपिन कुमार (30) और विष्णु शर्मा (24) को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड