Delhi: दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर हुड़दंग मचा रहेे पांच लोग गिरफ्तार

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाईओवर पर उपद्रव मचा रहेे पांच युवकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन युवकों पर फ्लाईओवर पर गलत तरीके से कार चलाने और रंगीन बम फोड़ने का आरोप है.

Representative Image

नई दिल्ली, 23 फरवरी : दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाईओवर पर उपद्रव मचा रहेे पांच युवकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन युवकों पर फ्लाईओवर पर गलत तरीके से कार चलाने और रंगीन बम फोड़ने का आरोप है. अधिकारियों ने कहा कि ये पांचों करीब 20-25 कारों में सवार लोगों के एक समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग मचाया था.

आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी सुबीर सिंह (42), नाम सिंह (41), गुरुमीत सिंह (29), हरमीत सिंह (32) और मनमीत सिंह (36) के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि उन्होंने पांचों वाहनों को भी जब्‍त किया है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, ''हमें सूचना मिली कि लगभग 20-25 कारों में कुछ युवक विकासपुरी फ्लाईओवर से पीरागढ़ी की ओर जा रहे है. वह रंगीन बम फोड़ते हुए जिग-जैग तरीके से गाड़ी चलाकर उपद्रव मचा रहे है. यह भी पढ़ें : Haryana: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट किया पेश

डीसीपी ने कहा,'' हमने तुरंत, भारतीय दंड संहिता आईपीसी) की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को एक शिकायतकर्ता द्वारा दी गई वीडियो फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने को कहा गयाा. डीसीपी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमने आरोपी युवकों की पहचान की. पुलिस टीम ने पांच वाहनों के साथ तिलक नगर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में अभी जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड