देश

दिल्ली : जनकपुरी इलाके में स्थित महिला छात्रावास में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा लड़कियां सुरक्षित, पांच अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक महिला छात्रावास में भीषण आग लग गई. आग से बचाई गई 5 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली : जनकपुरी इलाके में स्थित महिला छात्रावास में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा लड़कियां सुरक्षित, पांच अस्पताल में भर्ती
आग (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली:  दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक महिला छात्रावास में भीषण आग लग गई. आग से बचाई गई 5 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया. दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "आग लगने की सूचना तड़के 3.05 बजे मिली. 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया है और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की शुरुआत हुई और जल्द ही यह ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक पहुंच गई. यह घटना गुजरात के सूरत के सरथाणा इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 16 लड़कियों सहित 23 किशोर छात्रों की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है.

यह भी पढ़ें: बिहार: सिलेंडर का रेग्युलेटर बंद न करना पड़ा महंगा, गैर रिसाव के कारण लगी आग में झुलसकर महिला और उसकी 2 बेटियों की मौत

दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली फायर सर्विस को लिखा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी के हर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करे और उन रूफ टॉप कैफे और रेस्त्राओं को बंद कराए जिनके किचन बेसमेंट में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).