दिल्ली: बिजवासन इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां रवाना

दिल्ली (Delhi) के बिजवासन (Bijwasan) इलाकें में आज (शुक्रवार) तड़के एक गोदाम (Warehouse) में भीषण आग (Fire) लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां भेजी गई.

दिल्ली के एक गोदाम में भीषण आग (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के बिजवासन (Bijwasan) इलाकें में आज (शुक्रवार) तड़के एक गोदाम (Warehouse) में भीषण आग (Fire) लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां भेजी गई. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक दक्षिण दिल्ली में यह आग लगी है. फायर ब्रिगेड कर्मी आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हुए है. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. हालांकि इसकी पुष्टी अभी नहीं हो सकी है. मुंबई: मालाबार हिल्स स्थित इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची

उल्लेखनीय है कि बीते 2 फरवरी को नोएडा सेक्टर-7 में जूते की डाई की मरम्मत करने वाली एक फैक्टरी में देर शाम आग लग गई. इस हादसे में फैक्टरी के मालिक की मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक दमकल वाहन ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार को सौंप दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा