दिल्ली: दीनदयाल अंत्‍योदय भवन में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. खबरों के मुताबिक आग पंडित दीनदयाल अंत्योदया भवन के पांचवीं मंजिल पर लगी है

भीषण आग के मची अफरातफरी ( फोटो क्रेडिट - ANI )

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. खबरों के मुताबिक आग पंडित दीनदयाल अंत्योदया भवन के पांचवीं मंजिल पर लगी है. वहीं आग पार काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां जुटी है.  सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सरकारी भवन में कई मंत्रालयों को दफ्तर हैं. फिलहाल अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार एक शख्स घायल हुआ है. वहीं बचाव कार्य जारी है.

बता दें कि पिछले महीने ही मध्य दिल्ली के करोलबाग स्थित एक चार मंजिला होटल में तड़के भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई. इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जो अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए थे. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल थे. हादसे में 35 लोग घायल भी हुए थे.

वहीं थाना फेज -3 क्षेत्र के सेक्टर 119 के पास मंगलवार दोपहर एक निजी स्कूल की बस में भयंकर आग लग गई थी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया. बस में सवार छात्र- छात्राओं को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया. बचाव के दौरान कुछ छात्रों को मामूली चोट आई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\