देश

एक और बाबा निकला बलात्कारी की ऐसी हरकत जानकर होश उड़ जाएंगे...

वहीं इस घटना के बाद बाबा के आश्रम में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना पर लगाम नहीं लगा. साल 2016 में बाबा आशु देव के बेटे और दोस्तों ने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया. जिसके महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कर्रवाई करने की ठान ली

एक और बाबा निकला बलात्कारी की ऐसी हरकत जानकर होश उड़ जाएंगे...
( Representative image )

नई दिल्ली :-  देश के भीतर एक के बाद एक बाबाओं की खबर ने हर किसी को हैरान कर रखा है. एक बार फिर एक बाबा का नाम रेप केस से जुड़ा है. एक महिला ने बाबा आशु गुरुदेव और बेटे समेत उनके मित्र के खिलाफ सामूहिक बलत्कार का केस दर्ज कराया है. वहीं जैसे ही आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर किया तभी से वे फरार चल रहे हैं.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पोलियों की बीमारी से ग्रसित है. जिसका इलाज करवाने के लिए वो बाबा आशु गुरुदेव के यहां जाया करती थी. उसी दौरान साल 2013 में दिवाली के दिन जब महिला बाबा के आश्रम में पहुंची तो उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं जब पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

वहीं इस घटना के बाद बाबा के आश्रम में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना पर लगाम नहीं लगा. साल 2016 में बाबा आशु देव के बेटे और दोस्तों ने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया. जिसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कर्रवाई करने की ठान ली और हौजखास थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने आशु महराज और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).