FIR Against Raja Bhaiya: राजा भैया की बढ़ सकती है मुश्किलें, पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. यह मामला घरेलू हिंसा से संबंधित है
FIR Against Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. यह मामला घरेलू हिंसा से संबंधित है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वर्तमान में राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं. अपने दबदबा के चलते राजा भैया पिछले कई चुनाव से इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं.
मामले में सफदरजंग एनक्लेव पुलिस का कहना है कि थाने में राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई गई है. यह मामला पहले से ही क्राइम अगेंस्ट वुमन सेल (CAW Cell) में चल रहा था. इसके बाद मामले को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया था, लेकिन जब मामला थाने में आया, तो एफआईआर दर्ज की गई.
जानें क्या है मामला?
राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने आरोप है कि उन्होंने मुझसे शादी जरूर की है. लेकिन पिछले वर्षों कई तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही हूं. उनके प्रताड़ना के बीच उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, 30 साल की शादी में कई बार उन्हें यातनाओं का सामना करना पड़ा. भानवी कुमारी सिंह ने अपनी सास भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
तलाक को लेकर कोर्ट में चल रहा मामला
राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है.कुछ समय पहले भानवी सिंह ने पति द्वारा दायर तलाक के खिलाफ साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने पति राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजा भैया का एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग था.
1995 में दोनों की हुई शादी
भानवी सिंह, जो बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, की शादी राजा भैया से 1995 में हुई थी। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं. हालांकि, शादी के दौरान कई समस्याओं के कारण राजा भैया अब अपनी पत्नी से अलग होना चाहते हैं.
भानवी सिंह नहीं चाहती तलाक
राजा भैया भले ही अपनी पत्नी से तलाक चाहते हैं, लेकिन भानवी सिंह तलाक नहीं लेना चाहतीं। उनका कहना है कि वह तलाक इस कारण नहीं लेंगी क्योंकि इसमें एक अन्य महिला का हस्तक्षेप है, जिसकी वजह से राजा भैया उनके साथ नहीं रह पा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

