Delhi DTC Bus Overturned: दिल्ली में डीटीसी बस पलटी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस पलट गई. एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
नई दिल्ली, 19 नवंबर : दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस पलट गई. एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना सेक्टर- 15 इलाके में हुई और घटना के संबंध में एक कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची." यह भी पढ़ें : Delhi Road Accidents: दिल्ली में सड़क हादसे में ऑटो-रिक्शा चालक की मौत
अधिकारी ने कहा, ''इलेक्ट्रिक बस पलटने से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.'' उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर हैं और जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

