देश

दिल्ली: गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो व्यक्तियों को लगी गोली

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव में एक समारोह में गाना बजाने को लेकर हुये विवाद के बाद दो व्यक्तियों से कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई और गोली लगने से दोनों घायल हो गये।

दिल्ली: गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो व्यक्तियों को लगी गोली
प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव में एक समारोह में गाना बजाने को लेकर हुये विवाद के बाद दो व्यक्तियों से कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई और गोली लगने से दोनों घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को हुई उस घटना में शैंकी भारद्वाज (23) और तुषार भारद्वाज (16) घायल हो गये. उन्होंने बताया कि डीजे अक्षय (19), उसके नियोक्ता अमित शर्मा (29) और उसके भाई आशीष शर्मा (23) को गोली चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है.

वैसे  न्यूज-18 की खबर के अनुसार दोनों युवकों ने डीजे को तमंचे पर डिस्को गाना बजाने को कहा  था. दोनों गाने को रीपीट में लगाकर बजाने को कह रहे थे. उनकी इस हरकत से  डीजे को गुस्सा आ गया और फिर विवाद शुरू हो गया. झगडा इतना बड़ा की गोली चलने की नौबत आ गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).