देश

21वीं सदी में विकसित और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने में भूमिका निभाएगा सदस्यता अभियान- भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 की शुरुआत की. पीएम मोदी मिस्ड कॉल देकर पहले सदस्य बनें. पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना.

21वीं सदी में विकसित और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने में भूमिका निभाएगा सदस्यता अभियान- भाजपा
Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha | Credit- ANI

पटना, 3 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 की शुरुआत की. पीएम मोदी मिस्ड कॉल देकर पहले सदस्य बनें. पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा क‍ि यह अभियान विकसित और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने में भूमिका निभाएगा.

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का फिर से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया. 21वीं सदी में, विकसित, स्वाभिमानी और युवाओं का भारत बनाने के लिए यह बहुत बड़ा अभियान है. जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तो आधी आबादी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में विकसित भारत बनाएगा. यह भी पढ़ें : Delhi Crime: जबरन वसूली के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक, शिक्षक समेत 4 गिरफ्तार

सदस्यता अभियान के दौरान मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम मोदी के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, इसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वह भाजपा के पहले सदस्य बन गए. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, यह वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है.

यह सदस्यता अभियान सिर्फ एक रस्म नहीं है, यह हमारे परिवार का विस्तार है, यह संख्याओं का खेल नहीं है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने नंबर हासिल करते हैं. यह सदस्यता अभियान देश को मजबूत बनाने और सामर्थ्य बढ़ाने का अभियान है. भाजपा ने इस अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है.

पीएम मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान एवं नित्यानंद राय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह सहित कई अन्य नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे कई दिग्गज नेताओं के घर जाकर भाजपा नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने एक नंबर '8800002024' जारी किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).