Delhi COVID-19 Updates: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 4 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 6.46 फीसदी

इस बीच, 63,477 नए टेस्ट किए गए, जिनमें 57,813 आरटी-पीसीआर और 5,664 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए. पिछले 24 घंटों में किए गए टेस्ट को मिलाकर जांचों की कुल संख्या 3,29,32,684 हो गई. पिछले 24 घंटों में 23,614 लोगों को टीका लगाया गया. इनमें से 9,167 लोगों को पहली खुराक और 14,447 को दूसरी खुराक दी गई. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 2,64,72,237 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में सोमवार को कोविड-19 (COVID-19) के 4,099 नए मामले सामने आए. यह 18 मई को 4,482 मामले आने के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस बीच, एक संक्रमित की मौत हो गई. नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,58,220 हो गई. मरने वालों की कुल संख्या अब 25,110 हो गई है. कोविड संक्रमण दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में 18 मई को संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी. Delhi COVID-19 Updates: दिल्ली में कोरोना को लेकर बढ़ी चिंता, बीते 24 घंटे में 3,194 नए केस

सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 10,000 अंक को पार कर 10,986 हो गई है, जो 31 मई के बाद सबसे अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में 11 मई को सबसे अधिक 11,040 सक्रिय कोविड मामले दर्ज किए गए थे. राजधानी में कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के अब तक 351 मामलों का पता चला है. इनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

जहां कोविड से ठीक होने की दर 97.52 प्रतिशत है, वहीं सक्रिय कोविड मामलों की दर 0.75 प्रतिशत और मृत्युदर 1.72 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 1,509 मरीजों के ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 14,22,124 हो गई है. इस समय कुल 6,288 कोविड मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है.

कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2,008 हो गई है.

इस बीच, 63,477 नए टेस्ट किए गए, जिनमें 57,813 आरटी-पीसीआर और 5,664 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए. पिछले 24 घंटों में किए गए टेस्ट को मिलाकर जांचों की कुल संख्या 3,29,32,684 हो गई. पिछले 24 घंटों में 23,614 लोगों को टीका लगाया गया. इनमें से 9,167 लोगों को पहली खुराक और 14,447 को दूसरी खुराक दी गई. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 2,64,72,237 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड