देश

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग: सिख समुदाय ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, मरीजों को गुरुद्वारों में देगा पनाह

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो संदेश में कहा, "पूरा देश कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. डीएसजीएमसी ने मजनू का टीला में दिल्ली सरकार को अलगाव, संगरोध के लिए स्थान देने का फैसला किया है."

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग: सिख समुदाय ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, मरीजों को गुरुद्वारों में देगा पनाह
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: IANS)

पूरा देश इस वक्त कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रहा है तो वहीं अब धार्मिक स्थलों ने भी इसमें अपना योगदान शुरू कर दिया है. दिल्ली के मजनू का टीला गुरुद्वारे ने कोरोनोवायरस प्रभावित लोगों के इलाज के लिए गुरुद्वारे में सुविधा देने की पेशकश की है. गुरुद्वारे ने फैसला लिया है कि कोरोनावायरस के रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 24 घंटे की सेवा के साथ-साथ गुरुद्वारे के 12 कमरों को साफ-सुथरा बनाया गया है.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो संदेश में कहा, "पूरा देश कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. डीएसजीएमसी ने मजनू का टीला में दिल्ली सरकार को अलगाव, संगरोध के लिए स्थान देने का फैसला किया है, ताकि रोगियों को आइसोलेट कर सकें. हम खाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए लंगर के पैकेट भी देंगे और हम सभी जरूरतें प्रदान करेंगे."

डीएसजीएमसी गुरुद्वारा परिसर में हेल्थ स्टाफ, पर्याप्त पार्किं ग और 'सबसे सुरक्षित वातावरण' के लिए अलग कमरे उपलब्ध कराएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).