देश

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से आम जनता हुई परेशान, कई जगह लगा जाम

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन से शुक्रवार को दिल्ली की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई.

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से आम जनता हुई परेशान, कई जगह लगा जाम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुलिस की गाड़ी में (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली: सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन से शुक्रवार को दिल्ली की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई. यातायात पुलिस के मुताबिक लोधी रोड, सीजीओ कॉम्पलेक्स, भीष्म पितामह मार्ग, साईं बाबा चौक और दयाल सिंह कॉलेज के नजदीक यातायात प्रभावित हुआ.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन थोड़ी देर के लिए ही। लोधी रोड और भीष्म पितामह मार्ग पर अब यातायात सुचारू हो गया है. सीबीआई निदेशक वर्मा के सारे अधिकार वापस ले लिए जाने और उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने के कदम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुक्रवार को सड़कों पर उतरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर माफी मांगने की मांग की.

यह भी पढ़े: CBI मुख्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल: राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोधी रोड पर स्थित दयाल सिंह कॉलेज से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर सीबीआई मुख्यालय तक मार्च किया. उन्होंने वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई को “अवैध और असंवैधानिक” बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).