Delhi Murder: दिल्ली में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा पर रॉड से हमला, मौके पर ही हुई मौत

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है. मालवीय नगर में शुक्रवार को एक कॉलेज छात्रा पर रॉड से हमला किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

college student hit on head | ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है. मालवीय नगर में शुक्रवार को एक कॉलेज छात्रा पर रॉड से हमला किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पीड़ित कमला नेहरू कॉलेज का स्टूडेंट थी, जिस पर कॉलेज परिसर के बाहर हमला किया गया.  खबर मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. आगे की जांच जारी है. अंजलि को 12KM तक घसीटने वाली कार में मौजूद चारों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस.

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है. उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली. शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है. आगे की जांच जारी है.

पार्क में हुई हत्या 

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने मीडिया को बताया, "घटना पार्क के अंदर हुई. पार्क के पास में ही अरबिंदो कॉलेज भी है. मृतक एक कॉलेज छात्रा है. वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी. मृतक के सिर पर चोटें हैं. एक रॉड भी थी उसके शव के पास पाया गया. हम मामले की जांच कर रहे हैं."

डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी इलाके में गुरुवार (27 जुलाई) को 42वर्षीय एक महिला की उसके घर के पास ही कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि डाबड़ी थाने को रात करीब पौने नौ बजे इस घटना की सूचना मिली. उसने कहा कि रेणु नामक इस महिला पर उसके घर के पास ही गोली चलायी गयी तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीम बनायी गयी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात