Delhi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के नये मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिये की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

ऐसी जानकारी मिली है कि नये मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिये मुलाकातों का दौर जारी है. नये मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जायेगा और इस बार मंत्रिमंडल में 11 नये चेहरों को भी जगह मिलेगी. पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 11 नेता इस बार चुनाव हार गये हैं.

सीएम योगी व पीएम मोदी (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में जीत का डंका बजाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करने यहां पहुंचे. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर और उत्तर प्रदेश के नये मंत्रिमंडल के बारे में चर्चा की. Delhi: योगी आदित्यनाथ ने भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की मुलाकात, बीएल संतोष से भी की बातचीत

ऐसी जानकारी मिली है कि नये मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिये मुलाकातों का दौर जारी है. नये मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जायेगा और इस बार मंत्रिमंडल में 11 नये चेहरों को भी जगह मिलेगी. पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 11 नेता इस बार चुनाव हार गये हैं.

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की. वह भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बी एल संतोष से भी मिले और उनसे मंत्रिमंडल के बारे में चर्चा की. इस चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे.

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बी एल संतोष से की गयी मुलाकात औपचारिक थी लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई.

योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने की योजना है. सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं ने इन मुलाकातों का मुख्य एजेंडा नये मंत्रिमंडल का गठन ही है. ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी