केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को दिया बड़ा तोहफा, सरकारी सेवाओं की होगी इस तारीख से होम डिलीवरी
वहीं इस सुविधा का लाभ उठाने वाले शख्स को महज 50 रूपये का भुगतान कर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है
नई दिल्ली. आम आदमी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को नई सौगात दे रहे है. अरविंद केजरीवाल ने घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी. उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
सीएम केजरीवाल ने अपने इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर के दी. उन्होंने लिखा कि सरकार के इस फैसले से भ्रष्टाचार पर विराम लगेगा. वहीं अपने सरकार की इस फैसले पर उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधा दिल्ली के सिवा और कही नहीं है. वहीं इस सुविधा का लाभ उठाने वाले शख्स को महज 50 रूपये का भुगतान कर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है.
Doorstep delivery of services.
A revolution in governance. A big blow to corruption. Super convenience for people. Happening for the first time anywhere in the world. Starts from 10th Sept. https://t.co/NgZksQcTPn
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2018
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को 10 सितंबर से लगभग 100 सेवाएं उनके घरों पर ही उपलब्ध होने लगेगी. बता दें कि यह सेवा सुबह 9 बजे शुरू होगी और रात 9 बजे तक रहेगी. गौरतलब हो कि दिल्ली के सीएम और राज्यपाल के बीच कई मुद्दों को लेकर ठनी रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

