Delhi CM Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CBI ने किया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद आज सुबह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी. जहां पर केजरीवाल को गिरफ्तारी कर लिया.

(Photo : X)

Delhi CM Kejriwal Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद आज सुबह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी. जहां पर केजरीवाल को गिरफ्तारी कर लिया. केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में सभी आवश्यक दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं.

वहीं आज दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी. लेकिन दिल्ली के सीएम के लिए झटका है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके जमानत को लेकर आता कि इससे पहले ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़े: CM Arvind Kejriwal’s Bail Rejected: सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने जमानत देने से किया इनकार

.

सीएम केजरीवाल गिरफ्तार:

वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनके मुताबिक अरविंद केजरीवाल को फिर से फसाने की साजिश की जा रही है. एक तरफ जहां उन्हें जल्द ही रिहाई मिलने वाली थी, वहीं अब उन्हें फसाने के लिए सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच के नाम पर उनको पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है.

बता कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद उन्हें दो जून को फिर से अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल जाना पड़ा था. इसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करती आ रही है. एक तरफ निचली अदालत के जमानत देने के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, वहीं दूसरी तरफ सीबीआई की पूछताछ के बाद यह लग रहा है कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने में समय लगने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी