Delhi: दक्षिणी दिल्ली में कार और स्कूल बस की टक्कर, बीएसएफ कांस्टेबल घायल
दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को स्कूल बस और कार के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में बीएसएफ का एक कांस्टेबल घायल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस में केवल दो बच्चे थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7.34 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को साकेत में मदर डेयरी के पास एक दुर्घटना के संबंध में कॉल मिली.
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को स्कूल बस और कार के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में बीएसएफ का एक कांस्टेबल घायल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस में केवल दो बच्चे थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7.34 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को साकेत में मदर डेयरी के पास एक दुर्घटना के संबंध में कॉल मिली.
सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने पर एक स्कूल बस और एक मारुति वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''बस में दो बच्चे सवार थे, उन्हें कोई चोट नहीं लगी. कार ड्राइवर राहुल कुमार को मामूली चोटें आई हैं. राहुल कुमार बीएसएफ कांस्टेबल हैं और उन्हें मैक्स अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.'' यह भी पढ़ें : केंद्र पर प्याज निर्यात प्रतिबंध हटाने का दबाव नहीं बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार पर बरसे कोल्हे
शुरुआती जांच के अनुसार, बस चालक की गलती पाई गई क्योंकि उसने गलत मार्ग पर बस चलाई. अधिकारी ने कहा, ''हालांकि सड़क बिना डिवाइडर के है. उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी.''
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

