दिल्ली में महिला सुरक्षा के दावे हवा-हवाई: ऑटो चालक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर किया रेप
राजधानी दिल्ली (Delhi) में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रही है. जी हां राजधानी के बुराड़ी (Burari) इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है. खबर के अनुसार नाबालिग लड़की हरियाणा की है, और एक दिन पहले वह घर वालों से नाराज होकर दिल्ली आई थी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रही है. जी हां राजधानी के बुराड़ी (Burari) इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है. खबर के अनुसार नाबालिग लड़की हरियाणा (Haryana) की है, और एक दिन पहले वह घर वालों से नाराज होकर दिल्ली आई थी.
बता दें कि एक दिन दिल्ली में गुजारने के बाद जब पीड़िता को अपने गलती का एहसास हुआ तो वह वापस घर जाने के लिए कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंची. वहां उसने एक ऑटो चालक से हरियाणा जाने वाली बस के बारे में पूछा, इसपर आरोपी पीड़िता को बुराड़ी से हरियाणा की बस दिलाने की बात कहकर बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव ले गया. जहां आरोपी ने अपने घर पर लड़की के साथ रेप किया.
इस घटना के बाद पीड़िता ने इस खबर की सुचना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला है. आरोपी का नाम सुनील है, जिसकी उम्र 30 साल है. पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक, लड़की परिवार के साथ हरियाणा में रहती है. मामूली कहासुनी पर आए दिन घर में क्लेश की वजह से लड़की बिना घर वालों को बताए दिल्ली चली आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

