Delhi Building Collapse Update: बुराड़ी हादसे में दो लोगों की मौत, अब तक 12 को बचाया, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक 12 लोगों को राहत एवं बचाव टीम ने बचाया है और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

(Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 28 जनवरी : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक 12 लोगों को राहत एवं बचाव टीम ने बचाया है और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

दरअसल, बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई थी. इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान शुरू किया. यह भी पढ़ें : Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से आया बाहर

दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था. इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था. घटना की जांच की जाएगी और बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कौशिक एन्क्लेव में स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग का ढहना पाया गया.

इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी."

इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह घटना बेहद दुखद है. बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें. स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें."

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी