Delhi IED Blast: इजरायली दूतावास धमाके में बड़ा खुलासा, पत्र में में लिखा मिला, 'ये तो बस ट्रेलर है'

राष्ट्रीय राजधानी में इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को धमाका हुआ. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दो लोगों को कार से बाहर निकलकर दूतावास की ओर आगे बढ़ते देखा जा रहा है.

दिल्ली विस्फोट (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 30 जनवरी : राष्ट्रीय राजधानी में इजरायली दूतावास (Israel Embassy) के पास शुक्रवार शाम को धमाका हुआ. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज (Cctv footage) मिला है, जिसमें दो लोगों को कार से बाहर निकलकर दूतावास की ओर आगे बढ़ते देखा जा रहा है. इजरायल से जांचकर्ताओं की एक टीम शनिवार यथाशीघ्र दिल्ली पहुंच सकते हैं, जिनके द्वारा इस ब्लास्ट के संदर्भ में भारतीय एजेंसियों की सहायता की जाएगी. इस घटना में दिल्ली के लुटियंस हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं.

जिस गाड़ी से इन दो लोगों को दूतावास के पास छोड़ा गया था, उसके चालक का पता लगा लिया गया है और इन दो संदिग्धों के स्कैच बनाए जा रहे हैं. ब्लास्ट में इनकी संलिप्तता को सुनिश्चित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. मौके से एक खत भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा हुआ है कि यह धमाका बस एक 'ट्रेलर' है. यह भी पढ़ें : IED explosion: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इजराइली दूतावास के निकट विस्फोट स्थल का किया दौरा

सूत्रों ने बताया कि खत में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीजादे का उल्लेख 'शहीद' के रूप में किया गया है. बीते साल इन दोनों की ही हत्या कर दी गई है. शुक्रवार को यह धमाका विजय चौक से 1.4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सरकार के अन्य वरिष्ठ सदस्य बीटिंग र्रिटीट समारोह के लिए इकट्ठे हुए थे. राजधानी में एयरपोर्ट सहित और कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड